सेल गुवा अयस्क खान के कम्रचारी अनूप कुमार नाग ने जीते तीन स्वर्ण पदक

गुवा : 5वीं झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस प्रतियोगिता में सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर गुवा का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के दौरान अनूप कुमार नाग ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने जेवलिन थ्रो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

डिस्कस थ्रो में भी अनूप कुमार नाग ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अनूप कुमार नाग अपनी टीम के चैंपियन बने।

उन्हें यह पदक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सेल गुवा अयस्क खान के कर्मियों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अनूप कुमार नाग की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनके इस प्रदर्शन पर सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस...

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत