जमशेदपुर एनआईअी के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

जमशेदपुर : आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान NIT जमशेदपुर में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से लेकर डीएवी गेट तक करीब चार किलोमीटर तक पैदल मार्च किया गया।

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रपति के संभावित आगमन मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद डीसी और एसपी एनआईटी परिसर पहुंचे, जहां दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल को चिह्नित किया गया। एनआईटी के जिमखाना भवन को अपेक्षाकृत छोटा पाए जाने पर परिसर स्थित खुले स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एनआईटी प्रबंधन के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त किया जा रहा है, साथ ही नगर निगम को कार्यक्रम से पूर्व पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया है। संभावित रूट, फोर्स डिप्लॉयमेंट और अन्य सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थलों का निरीक्षण किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी सुरक्षा मानकों को पूरा कर लिया जाएगा।

पैदल मार्च के दौरान डीसी और एसपी अधिकारियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक गौतम सूत्रधार एसडीओ निवेदिता नियति, डीडीसी, एसडीपीओ समीर सवैया, नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, किसानों से की सरकारी केंद्रों पर ही धान विक्रय की अपील

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक करने हेतु विशेष धान अधिप्राप्ति...

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 20–21 दिसंबर को

जमशेदपुर : विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन 20 व 21 दिसंबर को बिस्टुपुर में किया जाएगा। प्रेस वार्ता में संयोजक...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र : हॉस्टल टीम ने जीता आरडीटीटीईसी प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

जमशेदपुर : आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र, गोलमुरी में आयोजित अंतर-विभागीय प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में हॉस्टल टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए खिताब...

वही उद्यमी सफल होंगे, जिन्हें अपने ग्राहकों की समझ होगी : प्रो. संजय पात्रो

- एक्सएलआरआई जमशेदपुर में ‘इंजीनियम 6.0’ का भव्य आयोजन, तेजी से बदलते दौर में स्थायी व्यवसाय गढ़ने पर मंथन - बदलते दौर में स्थायी स्टार्टअप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading