September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में अपराध की योजना बनाते चार पुरुष व दो महिला अपराधी गिरफ्तार

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में अपराध की योजना बनाते चार पुरुष व दो महिला अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष और दो महिला अपराधी शामिल हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी कुख्यात अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा इलाके में अनिल कुमार नामक व्यक्ति के फार्म हाउस में कुछ अपराधी हथियार के साथ एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार, योगेंद्र कुमार प्रसाद, माया कौर और सीता देवी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक देसी स्वचालित पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा गोली बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अंकित शर्मा, अनिल कुमार और योगेंद्र कुमार प्रसाद का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया है। आगे की कार्रवाई विधि सम्मत की जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading