September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय ने किया वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय ने किया वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय द्वारा 12 दिसम्बर को आर्मरी ग्राउंड बिष्टुपुर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में कैप्टन मनीष कुमार सिन्हा स्पोर्ट्स हेड जेआरडी टाटा स्टील और डॉ हसन इमाम अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच,मैनेजर स्पोर्ट्स डिवीजन टाटा स्टील जमशेदपुर मौजूद रहे।

बी एड सेमेस्टर 2 के छात्र अभिजीत ने ओवरऑल कमांड दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज ने विद्यार्थियो का मनोबल बढ़ाते हुए खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर श्री हेमंत गुप्ता टीएसएएफ हेड जेआरडी और श्री वी रामाकृष्ण सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स टीएएफ मौजूद रहे। ब्यॉयज बेस्ट एथलीट सेमेस्टर 4 के सतारी बिरुली और गर्ल्स बेस्ट एथलीट सेमेस्टर 4 की ही सुनीता केरकेट्टा रही।

सेमेस्टर 4 ओवरऑल विजेता बना।शिक्षा संकाय की खेल शिक्षिका प्रो स्नेहा चौधरी के निर्देशन में पूरे कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस उपलक्ष्य में करीम सिटी कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे।।इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ सुचेता भुइयां द्वारा समापन भाषण दिया गया। प्रो. पंकज कुमार झा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading