भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे महावीर मंदिर

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन सोमवार को पटना स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे। नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पटना स्थित नबीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे और यहां अपने पिताजी, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव, कस्बे में विकास भी पहुंचा और भाजपा का विस्तार हुआ। आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई है।”उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे भाजपा और एनडीए ने विकास के जरिए छुआ नहीं है। हमारे पूर्वजों ने जिस तरह अंत्योदय के विचार को अपनाया, उस अंत्योदय को अटल बिहारी वाजपेयी ने और अब उस संकल्प को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे आज पिताजी को श्रद्धांजलि देने और महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। भविष्य में पिताजी के सम्मान को और बढ़ाने का काम करेंगे।उल्लेखनीय है कि बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव ने जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान...

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा...

जगन्नाथपुर में गैस संकट से हाहाकार: भीषण गर्मी में लंबी कतारों में जूझ रहे लोग

जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर मुख्य बाजार स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी में इन दिनों गैस की भारी किल्लत से आम लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत