झारखंड शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, आईएएस अमित कुमार ने चौंकाने वाला किया खुलासा

रांची । झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ कथित शराब घोटाले के मामले में एक अभूतपूर्व घटना हुई है। वर्तमान में वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त और उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त आईएएस अमित कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के सामने मजिस्ट्रेट के समक्ष गवाही दी है।संभवत: यह पहला ऐसा मामला है जब किसी सेवारत आईएएस अधिकारी ने भ्रष्टाचार के मामले में दूसरे आईएएस अधिकारी के खिलाफ गवाही दर्ज कराई है।आईएएस अमित कुमार के अनुरोध पर कोर्ट ने बयान दर्ज करने के लिए एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष अमित कुमार का धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया, जिसे बाद में सीलबंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित कुमार ने अपने बयान में शराब घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया है कि उत्पाद विभाग का कोई भी टेंडर विनय चौबे के मौखिक आदेश पर ही होता था। टेंडर किसे दिया जाएगा, इसका निर्णय भी अकेले विनय चौबे ही करते थे। टेंडर मिलने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी को पैसों का भुगतान भी विनय चौबे के कहने पर किया गया था।रिपोर्ट्स के अनुसार उत्पाद विभाग के सभी अधिकारियों को यह मौखिक आदेश था कि टेंडर और भुगतान से संबंधित फाइल पर वही नोटिंग की जाएगी जो विनय चौबे कहेंगे। आरोप लगाया कि विनय चौबे ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी के साथ मिलकर सभी टेंडरों को इस तरह से मॉडिफाई किया जिससे प्लेसमेंट एजेंसियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निरीक्षण में खुली कस्तूरबा विद्यालय की पोल, वार्डन ने विधायक को नहीं पहचाना

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर का मामला झारखंड और भारत की जनसंख्या नहीं बता पाए बच्चे बीपीएल बच्चों का दाखिला नहीं लेने की मिली शिकायत जिला शिक्षा...

जमशेदपुर में सघन चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

JAMSHEDPUR में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में व्यक्ति ने अपने ही घर में लगाई आग, भारी नुकसान

जमशेदपुर के परसुडीह में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने घर में आग लगा दी, जिससे लाखों का नुकसान हुआ और सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

स्कूल प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

गिरिडीह में स्कूल प्रिंसिपल पर 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जांच जारी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत