बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बिहार सरकार में हैं मंत्री

नई दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार की राजनीति में बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। यह जानकारी बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। नितिन नबीन तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालेंगे। वह अब जेपी नड्डा की जगह बीजेपी की कमान संभालेंगे।
अटकलों पर लगा विराम
बीजेपी में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नियुक्ति के साथ ही उन तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। जिनमें कई दिग्गज नेताओं के नाम की संभावनाएं जताई जा रही थी। नितिन नबीन की नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की है।

बीजेपी ने साधा जातीय समीकरण
दरअसल बीजेपी के नए अध्यक्ष कायस्थ समुदाय से आते हैं। इस समुदाय से बीजेपी में शीर्ष पद कई नेताओं को लाने की बात लंबे समय से चल रही थी। साथ ही आने वाले पश्चिम बंगाल और 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन की अहम भूमिका हो सकती है।

साथ ही नितिन नबीन की बिहार में काफी मजबूत पकड़ है। बीजेपी को बिहार में अधिक सीटें लाने में उनका खास योगदान रहा है। साथ ही वह इस बार लगातार पांचवीं बार बिहार विधानसभा चुनाव जीते हैं। एक बार फिर वह मंत्री बने हैं। वर्तमान में वह बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान...

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आशीर्वाद वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, स्नेह और सम्मान

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने भोजन परोसा, आत्मीय संवाद से भावुक हुआ माहौल जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की...

100% रिजल्ट के साथ बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सौर्यश ने मारी बाजी

जमशेदपुर। बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, जमशेदपुर ने सत्र 2025–2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत