जहाँ सेवा है – वहां गुरु नानक देव जी हाजिर हैं : अमरप्रीत सिंह काले

काले की कंबल सेवा ने पकड़ी रफ़्तार , कहा- हर हर महादेव सेवा संघ श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का छोटा-सा प्रयास कर रहा

हम गुरु नानक देव जी के उपदेश –

“मानस की जात सभै एकै पहचानबो”

जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा मानव सेवा के संकल्प के साथ चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान जारी है। इसी क्रम में बंगाली कॉलोनी, सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, नेहरू कॉलोनी, स्लैग रोड सहित अन्य क्षेत्रों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के बीच ठंड से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कंबल भेंट किए गए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखा।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ विगत पचीस वर्षों से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक अपनी सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु सहयोग मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। किसी बुजुर्ग के चेहरे पर राहत और संतोष की मुस्कान देखना ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जूगुन पांडे, विभाष मजुमदार, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, मनोज हलदर, सिमी कश्यप, अर्जुन कश्यप, सोनू राम, अतवरे नाग, लक्ष्मी कुजूर, आरती मुखी, गेली मुखी, कविता, रानी मुखी, जयतुन मुखी, रुपा मुखी, कुमकुम मुखी, मिस्टू सोना, नीतू देवी, पदमा देवी, राजेश्वरी देवी, भरत कच्छप, बिनोद दास, अजय दास, बंटी रजक, बिक्रम बिरुवा, कोला मुखी, विजय बाग, बालक मिज, बंटी बैहरा, सिशु सैवायां पांडे सहित अन्य सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी...

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत