जहाँ सेवा है – वहां गुरु नानक देव जी हाजिर हैं : अमरप्रीत सिंह काले

काले की कंबल सेवा ने पकड़ी रफ़्तार , कहा- हर हर महादेव सेवा संघ श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का छोटा-सा प्रयास कर रहा

हम गुरु नानक देव जी के उपदेश –

“मानस की जात सभै एकै पहचानबो”

जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा मानव सेवा के संकल्प के साथ चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान जारी है। इसी क्रम में बंगाली कॉलोनी, सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, नेहरू कॉलोनी, स्लैग रोड सहित अन्य क्षेत्रों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के बीच ठंड से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कंबल भेंट किए गए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखा।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ विगत पचीस वर्षों से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक अपनी सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु सहयोग मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। किसी बुजुर्ग के चेहरे पर राहत और संतोष की मुस्कान देखना ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जूगुन पांडे, विभाष मजुमदार, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, मनोज हलदर, सिमी कश्यप, अर्जुन कश्यप, सोनू राम, अतवरे नाग, लक्ष्मी कुजूर, आरती मुखी, गेली मुखी, कविता, रानी मुखी, जयतुन मुखी, रुपा मुखी, कुमकुम मुखी, मिस्टू सोना, नीतू देवी, पदमा देवी, राजेश्वरी देवी, भरत कच्छप, बिनोद दास, अजय दास, बंटी रजक, बिक्रम बिरुवा, कोला मुखी, विजय बाग, बालक मिज, बंटी बैहरा, सिशु सैवायां पांडे सहित अन्य सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में जन्मे आर माधवन का फिल्म ‘धुरंधर’ में दिख रहा जलवा

मुंबई : थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का बोल बोला...

पूर्वी सिंहभूम जिले में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का जल्द हो भुगतान

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आइटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बढ़ रही ठंड, जिला शिक्षा अधीक्षक स्कूलों के समय में बदलाव करें

जमशेदपुर :जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डा० उमेश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक का ध्यान बढ़ते ठंड की ओर आकृष्ट कराया है। उनका कहना...

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में हाथी ने सूअर को मार डाला, फसल को नुकसान पहुंचाया

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के एक जंगली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading