इंडिगो को मिला 58 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, 4 इंस्पेक्टर टर्मिनेट, शुक्रवार को भी 54 फ्लाइट कैंसिल

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी को CGST दिल्ली साउथ कमिश्नरेट से 58.75 करोड़ रुपये का टैक्स जुर्माना भरने का नोटिस मिला है।

यह जुर्माना वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लगाया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाल में कंपनी के कामकाज में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। इस कारण हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज भी इंडिगो की 54 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।

इंडिगो भारत में करीब 65% से ज्यादा घरेलू उड़ानों का संचालन करती है। पिछले 10 दिनों में इस एयरलाइन ने हजारों फ्लाइट कैंसिल की हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब 1 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FTDL) के नए नियम लागू हुए। इन नियमों के तहत, पायलटों और क्रू मेंबर्स को ज्यादा आराम मिलेगा। रात की ड्यूटी कम होगी और हफ्ते में 48 घंटे का आराम जरूरी होगा।

चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स टर्मिनेट

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का बादा किया था। उन्होंने कहा कि किसी भी एयरलाइन को यात्रियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस बीच डीजीसीए ने इंडिगो के चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स को टर्मिनेट कर दिया है। इन लोगों को एयलाइन की सेफ्टी और ऑपरेशन कंप्लायंस की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मऊ में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप, एक आरोपी गिरफ्तार: एएसपी अनूप कुमार

मऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी...

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक

गंगटोक, 7 जून (आईएएनएस)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को काबी-लुंगचोक विधानसभा क्षेत्र के चार लोगों की सड़क हादसे में हुई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत