चाईबासा में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को एसीबी की टीम ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

चाईबासा : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को चाईबासा में बड़ी कार्रवाई की। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अरुण कुमार सिंह भवन निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं।

जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम ने उन्हें 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा है। यह रकम कमीशन के तौर पर मांगी गई थी। एसीबी को इस मामले में पहले से शिकायत मिली थी। उसके बाद पूरी योजना के तहत जाल बिछाया गया।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

एसीबी की टीम आरोपी अभियंता से पूछताछ कर रही है और रिश्वत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह जांच आगे और भी अधिकारियों तक पहुंच सकती है।

एसीबी के डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि फिलहाल एसीबी आरोपी अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

चाईबासा में लावारिस कार बनी मौत का जाल : खेलते-खेलते गाड़ी में फंसी 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत

एक घंटे तक कार में फंसे रहे बच्चे, मासूम ईशानी को नहीं बचा सके डॉक्टर चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के टुंगरी...

बेंगलुरु: एआई से अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 19 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक स्टेट साइबर कमांड ने अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत