September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटा जू में संक्रमण के कारण सात दिनों में 10 कृष्ण मृग की मौत

टाटा जू में संक्रमण के कारण सात दिनों में 10 कृष्ण मृग की मौत

जमशेदपुर : शहर के टाटा जू में संक्रमण फैलने के कारण पिछले एक से छह दिसंबर के बीच 10 सफेद हिरणों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे जू परिसर को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एहतियात के तौर पर पांच अन्य सफेद हिरणों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है ताकि संक्रमण आगे न फैल सके। टाटा जू में मौजूद अन्य पालतू और वन्य जानवरों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

किसी भी संदिग्ध लक्षण को देखते ही तत्काल उपचार की व्यवस्था की जा रही है। जू परिसर में तीन डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और जानवरों की सेहत पर पैनी नजर रखे हुए है।

जू प्रबंधन के अनुसार यह संक्रमण पालतू जानवरों में काफी तेजी से फैलने वाला है। जानवरों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे इस संक्रमण का सामना नहीं कर सके, जिसकी वजह से सफेद हिरणों की मौत हुई है।

मृत हिरणों के शवों को जांच के लिए रांची और उड़ीसा जू भेजा गया है, ताकि संक्रमण के सही कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह संक्रमण कौवे और चील जैसी पक्षियों के माध्यम से फैल सकता है।

टाटा जू के डायरेक्टर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। जू परिसर की साफ- सफाई बढ़ा दी गई है और बाहर से आने वाले पक्षियों पर भी सख्त निगरानी की जा रही है।

कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जानवरों की मौत के बाद जू प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता और लगातार विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading