सरायकेला जिले के राजनगर कुसुमबनी नाला में मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र के गेंगेरुली पंचायत अंतर्गत कुसुमबनी नाला में बुधवार शाम एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर राजनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

गुरुवार सुबह एसडीपीओ समीर सवैया और डीएसपी पूजा कुमारी ने भी थाना पहुंचकर मामले की गहन जांच की।अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच दल को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि लगभग 8 से 10 दिन पहले मौत हुई है। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

घटनास्थल से एक साड़ी और मृतका के हाथों में चूड़ियाँ बरामद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मृतका की पहचान तथा घटना की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में जन्मे के. आसिफ (मूल नाम: आसिफ करीम) का पारंपरिक पढ़ाई में मन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत