जमशेदपुर के बाराद्वारी में दिनदहाड़े चोरी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, 14 लाख के जेवरात बरामद


जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में हुई दिनदहाड़े घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में मुख्य आरोपी चार अपराधियों को किया। पुलिस ने चोरी गए सोना-चांदी के आभूषण, नकद राशि, स्कूटी और मोबाइल सहित सभी सामान बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर बात कि 7 दिसंबर को बाराद्वारी स्थित अमित सोलंकी के घर से अज्ञात अपराधियों ने सोना और चांदी के कीमती जेवरातों की चोरी की थी। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भालूबासा निवासी आलोक मुखी उर्फ सावन मुखी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के कुछ आभूषण उसने अपनी बहन ज्योति मुखी और जीजा धीरज कुमार तांती को खपाने के लिए दिए थे, जबकि कुछ जेवरात उसने अपने घर में छिपाकर रखे थे। इसके बाद पुलिस ने आदित्यपुर से ज्योति मुखी और उसके पति धीरज कुमार तांती को हिरासत में लिया, जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बताया कि चोरी का एक सोने का हार गम्हरिया स्थित अनन्या ज्वेलर्स में बेचा गया था, जिसके बदले 70 हजार रुपये नकद मिले थे। पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर ज्वेलर्स में छापा मारा और चोरी का हार बरामद कर लिया। इस मामले में अनन्या ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार प्रसाद को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में सोने का हार, बाला, कंगन, मंगटीका, नथिया, झुमका, टॉप्स, चांदी के कमरछल्ले, बाजूबंद, 42 चांदी के सिक्के, एक हीरो प्लेजर स्कूटी, एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सभी आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में आलोक मुखी उर्फ सावन मुखी (20), निवासी रेलगेट रोड हरिजन बस्ती भालूबासा, थाना सीतारामडेरा, धीरज कुमार तांती (25), निवासी सालडीह बस्ती जी रोड, आदित्यपुर; ज्योति मुखी (25 वर्ष) और सुनील कुमार प्रसाद, निवासी एनकेएस फील्ड, दुर्गा मैदान के पास, बड़ा गम्हरिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित आलोक मुखी उर्फ सावन मुखी और उसका जीजा धीरज कुमार तांती पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को मिला नया मंच, ‘अबीरा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में ‘अबीरा’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जो हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को नया मंच प्रदान करेगा।

CELEBRATORY FIRING IN PALAMAU पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बनी आफत, दो घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

लू की चपेट में आए झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, रांची में भर्ती; सीएम हेमंत सोरेन ने लिया हालचाल

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार सुबह रांची के लालपुर स्थित सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती...

जमशेदपुर में कबूतरबाजी प्रतियोगिता, ₹50 हजार इनाम

जमशेदपुर में कबूतरबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विजेता को ₹50 हजार इनाम देने की घोषणा की गई।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत