राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम ने किया बहरागोड़ा के उप-स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा, प्रदान किया जाएगा ग्रेड

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ताओं (नेशनल असेसर) की एक टीम ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बांसदा और मटिहाना उप-स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर उनका विस्तृत मूल्यांकन किया।

यह मूल्यांकन डॉ. एंजेलिन जौनर और डॉ. शेखर लाल प्रधान के नेतृत्व में किया गया। टीम ने दोनों उप-स्वास्थ्य केंद्रों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से आकलन किया।

वहीं इस मूल्यांकन के दौरान केंद्रों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही टीम ने केंद्र में उपलब्ध आवश्यक दवाइयों के स्टॉक और प्रबंधन के बारे में जानकारी ली तथा उपस्थित एएनएम से वैक्सीनेशन (टीकाकरण) कार्यक्रम के संचालन और कवरेज के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू भी मौके पर उपस्थित रहे। बताया गया कि मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय टीम द्वारा इन केंद्रों को एक निर्धारित ‘ग्रेड’ प्रदान किया जाएगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सुनसुनिया जंगल के पास हाथी ने वायर मैन को कुचला, झारग्राम रेफर

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राजाबासा जंगल और आसपास के इलाकों...

झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

गिरिडीह, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत