चाईबासा सीआरपीएफ कैंप में परेड के दौरान जवान की मौत

चाईबासा। चाईबासा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197 बटालियन कैंप में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। नियमित परेड के दौरान एक जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 46 वर्षीय गोपालजी सिंह के रूप में हुई है। साथी जवानों के अनुसार अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोपालजी सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के सिसवा बाबू गांव के निवासी थे। कुछ दिनों की छुट्टी काटने के बाद वह रविवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। इसी छुट्टी के दौरान उन्होंने अपने बेटे को दिल्ली स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस) में सब-इंस्पेक्टर पद पर ज्वाइन भी कराया था। सोमवार से उन्होंने पुनः अपनी ड्यूटी शुरू की थी।

अचानक हुई इस घटना से पूरे कैंप में शोक की लहर है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने गोपालजी सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उनके परिवार को सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी मातम का माहौल है।-

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले, जमशेदपुर समेत कई जिलों के डीसी बदले

==कर्ण सत्यार्थी की जगह राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, मनीष को चाईबासा की कमान जमशेदपुर : झारखंड...

टाटा पावर मजदूरों की मांगों पर प्रबंधन मौन

टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक में लंबित भुगतान और मांगों पर प्रबंधन की चुप्पी के खिलाफ मजदूरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत