आनंद मार्ग के शिविर में 5 यूनिट रक्तदान, 20 कंबल व 50 पौधे बांटे
जमशेदपुर : आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए दो घंटे में 5 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान । इस मौके पर 50 पौधाें का वितरण किया गया । गदरा में चिन्हित 20 लोगों को कंबल वितरण के दूसरे दिन 20कंबल दिया गया। ग्रामीणों के बीच 50 फलदार पौधे का वितरण किया गया।
सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं। रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता। परम पुरुष के बच्चे अपने संस्कारगत कारण से कष्ट भोग कर रहे हैं। उन बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए जो रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।
