निलंबित आइएएस विनय चौबे ने रांची के पॉश इलाके में तीन करोड़ में खरीदी थी 20 डिसमिल जमीन

रांची। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अपनी जांच के दौरान पाया है कि निलंबित आइएएस विनय कुमार चौबे ने अशोक नगर में अपने ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के नाम पर 20 डिसमिल जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन की रजिस्ट्री 28 जुलाई 2021 में हुई थी।

मकान सहित वह जमीन एनआरआइ अमिताभ नारायण की थी, जो स्व. पांडेय सुरेंद्र नारायण के बेटे हैं और वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं। एसीबी ने जांच में यह भी पाया है कि उक्त जमीन के लिए तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

उक्त राशि का भुगतान विनय कुमार चौबे व उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के खाते से हुआ था। विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। एक दिन पहले एसीबी ने स्वप्ना संचिता से 12 घंटे तक की पूछताछ में उक्त जमीन व उसके बदले किए गए भुगतान के बारे में भी जानकारी मांगी, जिसपर स्वप्ना संचिता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। एसीबी का अनुसंधान जारी है।

जुटाए जा रहे विदेश यात्रा के भी सबूत
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी विनय कुमार चौबे व उनके पारिवारिक सदस्यों की विदेश यात्रा के भी सबूत जुटा रही है। एसीबी को छानबीन में जानकारी मिली है कि विनय कुमार चौबे के पारिवारिक सदस्य वर्ष 2023 में इटली गए थे। इसके बाद भी उनके विदेश दौरे की कई सूचनाएं एसीबी को है। अब एसीबी ट्रेवल एजेंसी से चौबे व उनके पारिवारिक सदस्यों के विदेश दौरे की जानकारी जुटा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार...

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत