जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में हत्या की योजना बना रहा शातिर अपराधी असलहा समेत गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की एमजीएम थाना पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि रविवार की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम तुरियाबेड़ा, डीपीएस स्कूल के पास एक युवक अवैध हथियार अपने घर में छुपाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना के आधार पर डीएसपी व थाना प्रभारी एमजीएम के संयुक्त नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान ग्राम तुरियाबेड़ा से राहुल महतो को एक देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर आरोपी राहुल महतो ने अपने बयान में बताया कि वह जुलाई 2025 में मुंबई स्थित लीड होटल, दादर- खंडाला में बार टेंडर के रूप में काम करता था। वहीं उसने करमा उर्फ कर्मदेव शर्मा, जो शंकोसाई, ओलीडीह थाना क्षेत्र का निवासी है। उसी ने होटल में काम दिलवाया था।

बाद में करमा ने होटल के जीएम से झूठी शिकायत कर राहुल को नौकरी से निकलवा दिया, जिससे नाराज होकर दोनों के बीच विवाद हुआ और राहुल ने करमा को जान से मारने की धमकी दी।

इसी रंजिश में राहुल बिहार से एक देशी कट्टा खरीद कर लाया और अपने घर में छुपा कर गोली की व्यवस्था में लगा हुआ था। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने उसे अवैध हथियार के साथ धर दबोचा।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी तुरियाबेड़ा गांव में चोरी के मामले में अपने साथियों के साथ जेल जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रांची में सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत, पति की भी गई थी सड़क हादसे में जान

राँची। जिले के रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली राइस मिल के समीप बुधवार को सड़क हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत...

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत