जमशेदपुर में अपनी फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की शूटिंग में व्यस्त हैं निरहुआ

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों जमशेदपुर में अपनी अपकमिंग मूवी “मुर्गा ट्रॉफी” की शूटिंग कर रहे हैं।

दिनेश लाल यादव झारखंड के पारंपरिक खेल मुर्गा लड़ाई पर आधारित फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लगभग सवा दो घंटे की इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के कई शहरों में किया गया है।

फाइनल शूटिंग जमशेदपुर के JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहा है। निरहुआ एक झारखंडी युवा की भूमिका में होंगे। मीडिया से बातचीत के क्रम में दिनेश लाल निरहुआ ने दर्शकों से इस फिल्म का आनंद लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति से जुड़े इस फिल्म में लोक कला का पूरा समावेश देखने को मिलेगा।

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के सवाल पर दिनेश लाल ने बेहद ही नपे तुले अंदाज में जवाब दिया। चुनाव प्रचार- प्रसार के दौरान खेसारी लाल यादव के साथ उनका विवाद खूब चर्चा में रहा था। इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सारे विवादों पर विराम लग गए हैं। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उन्होंने पूरी आस्था जताई और कहा कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है जो आगे भी रहेगा।

इस दौरान JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दिनेश लाल के फैंस की भीड़ जुटी रही। लोग उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेते नजर आए। स्थानीय लोगों ने दिनेश लाल का गर्मजोशी से स्वागत भी किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत