जमशेदपुर में चार अपराधी गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, मोबाइल और बाइक बरामद


जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, घटना में उपयोग किए गए औजार और एक बाइक बरामद की है।

उन्होंने बताया कि घटना 29 दिसंबर की रात की है, जब पोखारी निवासी एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।

पुलिस ने उलीडीह शंकोसाई निवासी सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19), रोहित गोप (20), मिजार्डीह निवासी मनीष राय (25) और उलीडीह डिमना बस्ती निवासी बिक्की सिंह (35) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने का ब्रासलेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी का पायल, सोने का हार, सोने की चेन, कान का टॉप्स, दो जोड़ी बिछिया, तीन मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल लोहे का पेचकस और स्क्रूड्राइवर और काले रंग की बाइक बरामद हुई है।

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित सुंदर कुजूर और रोहित गोप ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे। दोनों ने आपस में आभूषणों का बंटवारा किया था। सुंदर कुजूर ने चोरी का सोना मनीष राय को बेचने के लिए दिया था, जिसने एक सोने की चेन बिक्की सिंह को 10 हजार रुपये में बेच दी। बिक्री की रकम का कुछ हिस्सा उसने खुद रख लिया और कुछ हिस्सा सुंदर कुजूर को दे दिया। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी चोरी और छिनतई का इतिहास रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पूरी कार्रवाई में पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, एसआई प्रदीप वर्मा, एएसआई नरेंद्र बिहारी सिंह, आरक्षी फिरोज आलम, राजेश कुमार, सरोज मिश्रा, मोनू कुमार सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत