जमशेदपुर के गोविंदपुर में चार ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार


जमशेदपुर। गोविंदपुर पुलिस ने नशे के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2,550 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों की पहचान गौरव कुमार उर्फ अमर (26), निवासी शेषनगर छोटा गोविंदपुर, मोहम्मद इमरान (21), निवासी कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती बमार्माइंस, जंबुवन महतो (24), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां) और ललन मांझी (28), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने ब्राउन शुगर की आपूर्ति श्रृंखला और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी दिए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में नशे के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत