जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से करियर जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से विद्यार्थियों के करियर जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, चयन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताओं तथा उन्नति के अवसरों के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के रांची शाखा के अखण्डल सोरेन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को RBI में करियर की संभावनाएँ, भर्ती प्रक्रिया, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, कार्यसंस्कृति, तथा भविष्य के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था, मुद्रा प्रबंधन, महँगाई नियंत्रण तथा वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतरता बनाए रखने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि सही तैयारी, दिशा और सकारात्मक दृष्टिकोण से वे देश की सर्वोच्च संस्थाओं में अपना स्थान बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने RBI में नौकरी, पदोन्नति, वेतनमान, कार्यालय कार्यप्रणाली तथा अर्थव्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। अखण्डल सोरेन ने सभी प्रश्नों का बड़े ही सहज और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ संतोषजनक उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय संस्थाओं के कार्य और महत्व से अवगत कराते हैं। उन्होंने RBI टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वोकेशनल के प्रो. अमित कुमार मेहता ने किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत