बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर पार्टी से निलंबित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में SIR पर मचे घमसान के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने राज्य में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर को सस्पेंड कर दिया है।

तृणमूल नेता फिरहाद हकीम ने निलंबन की घोषणा करते हुए कहा कि कबीर को पार्टी से पहले ही चेतावनी दी गई थी और उन्हें अपना आचरण सुधारने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

टीएमसी ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर बीजेपी की मदद से मामले को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीनियर टीएमसी मंत्री फिरहाद हाकिम ने इस पर बयान दिया है। फिरहाद हाकिम ने कहा कि हमने उन्हें पहले तीन बार चेतावनी दी है। गौरतलब हो कि हुमायूं कबीर के ऐलान से राज्य में राजनीति गरमा गई थी। इतना ही यह विवाद उत्तर प्रदेश भी पहुंच गया था।

निलंबित होने पर बोले- हुमायूं कबीर

हिंदू संगठनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिख डाली थी। राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि एक भी ईंट नहीं रखने देंगे। कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का काम शुरू करने का ऐलान किया है। टीएमसी द्वारा निष्कासित किए जाने पर हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कबीर ने कहा है कि मैं शुक्रवार को टीएमसी से इस्तीफा दे दूंगा। हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने टीएमसी सके निकाले जाने पर कहा कि जरूरत पड़ी तो 22 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान करूंगा।

बेलडांगा में रखा है कार्यक्रम

हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने का ऐलान किया था। हुमायूं कबीर टीएमसी के उन एमएलए में शामिल हैं जो पार्टी नेतृत्व से खफा चल रहे हैं, हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी की आलोचना करने से परहेज रखा है। हुमायूं कबीर ने घोषणा की थी कि वह 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करेंगे। इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। हुमायूं कबीर ने कहा था कि शिलान्यास का यह कार्यक्रम बेलडांगा में होगा। उन्होंने दावा किया था कि इसमें कई मुस्लिम नेता शामिल होंगे। कबीर ने तीन साल में बाबरी मस्जिद बनाने की तैयारी की है। अब देखना होगा कि टीएमसी ने निकाले जाने के बाद कबीर क्या मस्जिद का शिलान्यास करेंगे या फिर नहीं? उनके मस्जिद बनाने के ऐलान को पश्चिम बंगाल बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया था।

कांग्रेस से टीएमसी में आए थे कबीर

3 जनवरी, 1963 को जन्मे हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में लंबे वक्त से टीएमसी के साथ हैं। वह वर्तमान में मुर्शिदाबाद जिले में आने वाली भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2021 के चुनावों में कबीर 43 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। तब उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट इमान कल्याण बनर्जी को हराया था। कबीर ममता बनर्जी के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं। कबीर ने अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। टीएमसी ने कबीर यह एक्शन सीएम ममता बनर्जी के नाराज होने की रिपोर्ट्स के बाद लिया है। पार्टी सूत्रों के हवाले यह जानकारी सामने आई थी हुमायूं कबीर किसी तरीके से नेतृत्व पर दबाव बनाना चाहते हैं, ताकि उन्हें फिर से चुनावों में टिकट मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत