बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली के विरोध में ड्राइवरों ने किया हंगामा, पार्किंग गेट जाम, वाहनों की आवाजाही घंटों ठप

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित पार्किंग में ड्राइवरों से अवैध रूप से नकद वसूली किए जाने के खिलाफ जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले भारी संख्या में ड्राइवर सड़क पर उतर आए।

गुस्साए ड्राइवरों ने पार्किंग गेट के बाहर जाम लगा दिया, जिसके कारण ट्रेलर, ट्रक समेत कई मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि बर्मामाइंस पार्किंग में ड्राइवरों से मेडिकल चेकअप के नाम पर 250 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। ड्राइवरों के अनुसार, यह शुल्क पूरी तरह अवैध है तथा सरकार की किसी भी गाइडलाइन में इसका उल्लेख नहीं है। इसके अलावा, मेडिकल टेस्ट के दौरान ड्राइवरों के शरीर से आवश्यकता से अधिक खून लिए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे ड्राइवरों में भारी आक्रोश है।

जयकिशोर सिंह ने कहा कि बर्मामाइंस से प्रतिदिन लगभग सात से आठ हजार ड्राइवर टाटा कंपनी के माल ढुलाई कार्य में लगे रहते हैं। इन सभी से वसूली की जा रही है, जबकि अधिकतर ड्राइवर इस अतिरिक्त बोझ को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा सिस्टम बिना किसी सरकारी आदेश के संचालित किया जा रहा है और प्रशासन की अनदेखी के कारण ड्राइवरों का शोषण बढ़ता जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में बढ़ी रार, कांग्रेस के आरोपों पर राजद-माले का पलटवार

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत