साकची जेल चौक के पास चोरी का प्रयास करता युवक रंगे हाथ धराया, पुलिस हिरासत में हो रही पूछताछ

जमशेदपुर: शहर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास बुधवार दोपहर उस समय अफरा- तफरी मच गई जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, क्वार्टर के मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और एक युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, जिसकी पहचान बाद में देवनगर निवासी करण के रूप में हुई।

गौतम के शोर मचाने पर करण मौके से भागने लगा और एमजीएम अस्पताल परिसर में जाकर छिपने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर रहे लोगों ने उसे वहीं दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान करण के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसे साकची थाना ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके में चोरी की नीयत से घूम रहा था और ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत