जमशेदपुर के गोलमुरी सुखिया रोड में क्वार्टर में लगी आग, इलाज कराने अस्पताल गए थे घर वाले , कई सामान जलकर खाक

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी स्थित सुखिया रोड के क्वार्टर नंबर 83 में सोमवार देर रात अचानक लगी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग हरप्रीत सिंह के घर में लगी, उस वक्त उनकी मां और बहन इलाज के लिए घर से बाहर थीं।

घर में कोई मौजूद न होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुटे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पड़ोसियों की तत्परता और दमकल कर्मियों की तेज कार्रवाई की बदौलत आग पर काबू पा लिया गया।

आग मुख्य रूप से स्टोर रूम तक सीमित रही, लेकिन वहां रखा सामान पूरी तरह जल गया। टीवी, फ्रिज समेत कई घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक दो से ढाई लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आवासीय इलाकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आग से बचाव के उपकरणों की कमी, छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय निवासियों को आग से सुरक्षा के प्रति और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत