जमशेदपुर के धतकीडीह इलाके में मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर

जमशेदपुर : धतकीडीह इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सामने आई है। मोहम्मद मेहफूज़ आलम, निवासी 7, A-ब्लॉक, धतकीडीह, थर्ड फ्लोर, ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05CU-9239) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल उनके मित्र शेख असगर अली की है, जो सऊदी अरब यात्रा पर जाने से पहले उपयोग हेतु उन्हें देकर गए थे। मेहफूज़ आलम इस मोटरसाइकिल का नियमित रूप से उपयोग कर रहे थे।

शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उन्होंने मोटरसाइकिल को अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया और अंदर चले गए। सुबह करीब 5:00 बजे, जब मेहफूज़ आलम नमाज अदा करने मस्जिद जाने के लिए नीचे आए, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।

मोटरसाइकिल चोरी का पता चलते ही उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में स्वयं काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें स्पष्ट देखा गया कि रात लगभग 11:41 बजे एक अज्ञात चोर मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाता है। फुटेज में चोर की गतिविधि और चोरी की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है।

पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत