मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैतृक गांव का दौरा किया, पिता कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता परमेश्वरी देवी और पत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों और निकट संबंधियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह, परमेश्वरी देवी एवं मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अमर स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर के निकट स्थित तालाब में मछलियों को दाना डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को जल्द समस्याएं हल होने का भरोसा दिया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अपने पिता और माता की पुण्यतिथि पर प्रत्येक साल कल्याण बिगहा पहुंचते हैं। इस दौरान वे लोगों से मिलते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम वेतन ₹69,000 और 6% इंक्रीमेंट का प्रस्ताव, कर्मचारियों को मिल सकता बड़ा फायदा

एनसी-जेसीएम की सिफारिशों में सैलरी स्ट्रक्चर, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव का सुझाव, अंतिम फैसला केंद्र सरकार के हाथ, आखिरी फैसला सरकार ही...

गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला

जमशेदपुर के गुदरी बाजार में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकानदार की हाई कोर्ट याचिका के कारण टाल दिया गया, 15 दिन की मोहलत दी गई।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत