मानवता, कर्तव्यों और संकल्पों का बोध कराती है गीता : मोदी

उडुपी(कर्नाटक) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पवित्र गीता का मानव कल्याण का संदेश हर युग में प्रासंगिक है और वह मानवता, कर्तव्यों के पालन तथा जीवन में सिद्धि के लिए संकल्पों का बोध कराती है। श्री मोदी ने आज उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में शुक्रवार को ‘लक्ष कंठ गीता पारायण’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने गीता का संदेश युद्ध भूमि में दिया था इसलिए राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव गीता में समाहित है। गीता के शब्द व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं और बताते हैं कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी आवश्यक है। उनकी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का सिद्धांत सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीतियां गीता में समाहित भगवान श्री कृष्ण के श्लोकों की प्रेरणा से ओतप्रोत है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के उपदेश और उनकी शिक्षा, हर युग में व्यवहारिक हैं। भगवदगीता में, श्री कृष्ण ने सर्वभूतहिते रता: ये बात कही है। गीता में ही कहा गया है- लोक संग्रहम् एवापि, सम् पश्यन् कर्तुम् अर्हसि ! इन दोनों श्लोकों का अर्थ यही है कि हम लोक कल्याण के लिए काम करें। जीवन में, जगदगुरु मध्वाचार्य जी ने इन्हीं भावों को लेकर भारत की एकता को सशक्त किया। राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव गीता के संदेश है। उन्होंने कहा ” हम वसुधैव कुटुंबकम भी कहते हैं और धर्मो रक्षति रक्षित: का मंत्र भी दोहराते हैं। हम लालकिले से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश भी देते हैं और उसी प्राचीर से मिशन सुदर्शन चक्र की उद्घोषणा भी करते हैं। आज सबका साथ, सबका विकास, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, ये हमारी नीतियां हैं और इनके पीछे भगवान श्री कृष्ण के इन्हीं श्लोकों की प्रेरणा है। भगवान श्री कृष्ण हमें गरीबों की सहायता का मंत्र देते हैं और इसी की प्रेरणा आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी स्कीम का आधार बन जाती है। भगवान श्री कृष्ण हमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण का ज्ञान सिखाते हैं और उसी ज्ञान की प्रेरणा से देश नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक निर्णय करता है।

श्रीकृष्ण हमें सबके कल्याण की बात सिखाते हैं और यही बात वैक्सीन मैत्री, सोलर अलायंस और वसुधैव कुटुंबकम की हमारी नीतियों का आधार बनती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा , ” भगवद् गीता जीवन में हमें कर्तव्यों तथा संकल्पों का बोध कराती है और इस मौके पर वह ऐसे नौ संकल्प लेने का आग्रह करते हैं और जो जीवन में वर्तमान और भविष्य की सिद्ध के लिए आवश्यक है।” जल संरक्षण को पहला संकल्प बताते हुए उन्होंने कहा ,” इसके तहत पानी और नदियों को बचाना है। दूसरा संकल्प पेड़ लगाने का होना चाहिए जिससे देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति मिल रही है। तीसरा संकल्प देश के कम से कम एक ग़रीब का जीवन सुधारने के प्रयास का हो और चौथा संकल्प जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वदेशी को अपनाने का हो। आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है और इससे अर्थव्यवस्था, उद्योग, तकनीकी आदिमजबूती से खड़े हो रहे हैं इसलिए वोकल फार लोकल हमारा मंत्र होना चाहिए।”

श्री मोदी ने कहा “पाँचवे संकल्प के रूप में हमें नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देना होना चाहिए जबकि छठा संकल्प स्वस्थ जीवनचर्या हो जिसके लिए मोटा अनाज अपनाएंगे, और खाने में तेल की मात्रा कम करेंगे। हमारा सातवां संकल्प योग को जीवन का हिस्सा बनाए। आठवां संकल्प पांडुलिपियों के संरक्षण का हो जिनमें पुरातन ज्ञान छिपा है। इस ज्ञान को संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ज्ञान भारतम मिशन पर काम कर रही है।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला...

केंद्रीय कर्मचारियों को राहत: डीए 60% हुआ, 2% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

1 जनवरी से लागू होगा नया डीए ,1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी-पेंशनर्स को लाभ, सरकारी खजाने पर सालाना ₹6,791 करोड़ का अतिरिक्त भार नई दिल्ली:...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत