बोले विधायक सरयू राय-मानगो फ्लाईओवर का काम शुरू होगा, दिक्कत हुई तो आगे निर्णय लिया जाएगा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सर्किट हॉउस मे एक अहम बैठक की। इसमें एसडीओ, पथ नगर निगम के कनीय अभियंता, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त मौजूद रहे।

इस बैठक मे मानगो से पारडीह जाने वाली सड़क पर फ्लाईओवर बनाने के काम को जदयू के जिलाध्यक्ष एवं मानगो वासियों द्वारा फ्लाईओवर के काम को बंद करवा दिया गया था, जिसके बाद इस पर राजनीति शुरू हो गईं थी। उसके बाद क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अधिकारियो के साथ एक अहम बैठक की।

बैठक मे निर्णय लिया गया कि फ्लाईओवर का काम भी होगा, साथ ही रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को भी उस सड़क पर जाने दिया जाएगा। एक सप्ताह तक ट्रायल के रूप मे फ्लाईओवर का काम भी होगा और स्थानीय लोग आना जाना भी करेंगे।

विधायक ने कहा कि फ्लाईओवर का काम शुरू होने से रास्ता को बंद करने की बात हो रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती। इस निर्णय का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था, मगर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया कि फ्लाईओवर का काम भी होगा और लोगों का आना जाना भी होगा। अगर फ्लाईओवर के काम में किसी प्रकार की परेशानी होगी, तब आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत