सेवा का अधिकार सप्ताह : शिविरों में प्राप्त हुए 20209 आवेदन, नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल

25 पंचायतों व चारों नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर के प्रति दिखा उत्साह, आगामी शिविरों में भी नागरिकों से भागीदारी की अपील

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत आज 25 पंचायत और चारों नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण भी किया गया।

शिविरों में पहुंचे माननीय विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों में भी अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सेवाओं और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो। इस उद्देश्य से शिविरों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

शिविर में अबतक दिव्यांग पेंशन के 24, वृद्धा पेंशन के 2009, विधवा पेंशन 76, भूमि की मापी के 29, भूमि धारण प्रमाण पत्र 24, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 63, मृत्यु प्रमाण पत्र के 76, जन्म प्रमाण पत्र 136, आय प्रमाण पत्र 531, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 487, नया राशन कार्ड के 449, जाति प्रमाण पत्र के 645, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 281 आवेदन तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 15376 आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं बीडीओ-सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राईट टू सर्विस अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करें ।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Hilarion Alfeyev Released By Czech Republic Authorities

Prague, May 26 (IANS) Hilarion Alfeyev, a retired bishop of the Russian Orthodox Church who was previously detained in the Czech Republic, has been...

Property Of Drug Peddler Worth Rs 1 Crore Attached In J&K’s Srinagar

Srinagar, May 26 (IANS) Police in Jammu and Kashmir's Srinagar district said on Tuesday that it has attached immovable property worth Rs 1 crore...

Opinion

Nicolas Cage Reveals What Influenced Him For ‘Spider-Noir’

Los Angeles, May 27 (IANS) Hollywood actor Nicolas Cage, who headlines the streaming series ‘Spider-Noir’, has shared that the pop art of...

Karthi: I Live And Strive To Win Your Hearts And Make You Proud

Chennai, May 26 (IANS) Actor Karthi, who was flooded with wishes and greetings on his birthday on Monday, has now penned a note of...

You May Also Like

Ranveer Singh Visits Chamundi Temple in Karnataka

Actor Ranveer Singh visited Mysuru’s Chamundeshwari Temple and offered prayers following Karnataka High Court directions in the Kantara controversy case.

Army Dogs Draw Attention at Exercise PRAGATI 2026

Indian Army canine squads showcased tracking, assault and explosive detection skills during multinational Exercise PRAGATI 2026 in Meghalaya.

Read More

Discussion

Recent