गम्हरिया में राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच सड़क दुर्घटना में घायल, टीएमएच में चल रहा इलाज

गम्हरिया : गम्हरिया थानांतर्गत बोलाईडीह निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच सुरेश नारायण चौधरी मंगलवार को देर रात बोलाईडीह हरि मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में तरह घायल हो गये। उन्हें पुलिस द्वारा घायलावस्था में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज में असमर्थता जताई गई।

बताया गया कि गंगोत्री नर्सिंग होम भी ले जाया गया था। बाद में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। चौधरी के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। हेलमेट टूटकर आंख के ऊपर घुस गया है । हाथ और आंख में भी गंभीर चोट आई है।

दुर्घटना का कारण बोलाईडीह हरि मंदिर के पास गलत तरीके से हाल ही में सड़क पर बनाए गये बंपर को बताया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रात के अंधेरे में उक्त खतरनाक बंपर का आभास नहीं हुआ। फलस्वरूप स्कूटी पर से चौधरी का नियंत्रण बिगड़ गया और वो दुर्घटनाग्रस्त हो गये। देर रात घटित दुर्घटना एवं इससे पूर्व घटित दुर्घटनाओं के बाद यह सवाल चर्चा में है कि उक्त सड़क पर अचानक यह बंपर कैसे बना ? बताया जाता है स्थानीय दबंगों तथा अनैतिक कार्यों में संलिप्त युवकों ने उक्त बंप , बिजली का खंभा डालकर बेतरतीब तरीके से बना दिया। जिससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। व

हीं रात के अंधेरे एवं निर्धारित मानकों से ऊंचा, गैर जरूरी बंपर बनने से वाहन चालकों को विशेषकर छोटे चक्के वालों वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों ने बताया कि अनैतिक एवं नशा कारोबार में संलिप्त युवकों ने पुलिस की गश्ती पर विराम लगाने तथा अवरोध पैदा करने के चलते बेतरतीब तरीके से बंपर बना डाला। जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर निगम एवं पथ निर्माण विभाग इससे  बेखबर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

सरायकेला-चाकुलिया में चड़क पूजा की धूम : आस्था, परंपरा और कठिन तपस्या का अद्भुत संगम

सरायकेला / चाकुलिया : सरायकेला के भुरकुली गांव और चाकुलिया के सिमदी गांव में आयोजित चड़क पूजा एक बार फिर श्रद्धा, साहस और परंपरा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चौका में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-कार टक्कर में युवक की मौत, सात घायल

चौका : कोल्हान के तीनों जिले — पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां — में पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान...

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत