बिहार के दरभंगा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत

दरभंगा। बिहार में कोहरे के प्रभाव अब सड़कों पर दिखने लगा है। बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के बीचो बीच डिवाइडर से टकरा गई। उस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग पटना से इलाज कराकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू कुमार अपनी मां का पटना के एक अस्पताल में इलाज कराकर अपने अन्य परिजनों के साथ एक स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि गाड़ी तेज गति से अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए एक लेन से विपरीत लेन पर चली गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क से हटाया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे नेशनल हाईवे पर गश्ती कर रहे थे, तभी उन्हें एक स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली। इसके बाद उन्होंने मौके से स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के भीतर से फंसे लोगों को निकलवाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों में सबकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों में गुड्डू के मामा, मौसा और स्कॉर्पियो का चालक भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा में नक्सल ऑपरेशन के बीच मलेरिया बना जानलेवा, असम के जवान की मौत

गुवा। सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों के लिए सिर्फ नक्सली ही नहीं, बल्कि मच्छर जनित बीमारियां भी गंभीर...

महिला आरक्षण पर मेयर सुधा गुप्ता का केंद्र पर हमला, बोलीं– “यह महिलाओं के साथ राजनीतिक धोखा”

जमशेदपुर: जमेयर सुधा गुप्ता ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत