रेड के दौरान SDPO के बॉडीगार्ड ने कर दिया खेल, चार सिपाही गिरफ्तार


मोतिहारी। आमतौर पर पुलिस को आपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है, जहां चार पुलिसकर्मियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव के रहने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को सस्ते आभूषण देने के नाम पर एक संगठित गिरोह द्वारा शुक्रवार को बुलाया गया। जब व्यवसायी निश्चित स्थान पर पहुंचे, तब अपराधियों ने उनसे 19 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी ने तत्काल इसकी सूचना अरेराज पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में गोविंदगंज और संग्रामपुर थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लूट के गिरोह के सरगना के घर से 15 लाख रुपए, 10 ग्राम सोने जैसा धातु का बिस्किट सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। इसी बरामदगी के बीच चार सिपाहियों ने मौके का फायदा उठाया और तीन लाख रुपए चुपचाप गायब कर दिए।

जब बरामद कुल रुपए की गिनती में गड़बड़ी मिली तो अधिकारियों को पुलिसकर्मियों पर शक हुआ। जब कड़ाई से पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई तो उनकी संलिप्तता सामने आ गई। अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को बताया कि चारों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से पूरे तीन लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए।
गोविंदगंज के थानेदार के आवेदन पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में डीएसपी के बॉडीगार्ड ओम प्रकाश, संतोष कुमार, और संग्रामपुर थाना के सिपाही कृष्णा कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं। अरेराज के डीएसपी ने बताया कि सभी दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

जमशेदपुर में 19-20 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार,ब्रह्मर्षि विकास मंच की पहल, अमल संघ मैदान में होगा आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 19 और 20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत