दोबारा डायनासोर आ सकता है पर बिहार में राजद नहीं, मांझी ने तेजस्वी पर कसा तंज

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार पर जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि धरती पर डायनासोर फिर से आ सकता है पर बिहार में राजद की अब वापसी नहीं होगी। विगत चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद राजद को मात्र 25 सीटों पर सफलता मिली। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने लालू यादव का सपना अधूरा रह गया।रविवार को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। मांझी के पोस्ट पर सियासत शुरू हो गई। उन्होंने लिखा कि जो हश्र धरती पर डायनासोर का हुआ,आने वाले वक्त में वही हश्र बिहार में राजद का होगा।अब तो सब लोग कहने लगें हैं कि धरती पर दोबारा डायनासोर आ सकता है पर बिहार में राजद के लोग नहीं आ सकतें। मांझी ने इस पोस्ट को राजद और तेजस्वी यादव को भी टैग किया।इस बार के चुनाव में राजद के साथ सबसे बड़ा विरोधाभास यह रहा कि आरजेडी को पूरे में सबसे अधिक वोट शेयर,लगभग 23% मिला। लेकिन विधायकों की संख्या 25 पर ही अटक गई। हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाकर चुनाव लड़ने वाले तेजस्वी यादव के सारे दावे फेल हो गए। दूसरी ओर जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा मात्र 6 सीटों पर चुनाव लड़ी जिसमें से पांच पर जीत दर्ज की। उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को नई सरकार में फिर से मंत्री बनाया गया है। इसी वजह से मांझी को मौका मिल गया। राजद को 2020 के चुनाव में 75 पर जीत मिली और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसका पांच साल बाद ऐसा बुरा हाल हो गया। मांझी ने चुनाव प्रचार के दौरान भी कहा था कि इस बार राजद की बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। एनडीए की प्रचंड जीत होगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत