टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर ढलान में लुढ़का ट्रक, चपेट में आकर बोलोरो क्षतिग्रस्त

पटमदा: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर पगदा गांव के पास ढलान पर एक ट्रक के लुढ़कने से पीछे से आ रही बोलोरो कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसपर सवार लोग बाल -बाल बचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंगाल नंबर का ट्रक जो जमशेदपुर से माल खाली करने के पश्चात बांकुड़ा जा रहा था, पगदा गांव के पास ढलान पर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में रुक गया। उसके बाद उस चालक द्वारा आगे बढ़ाने पर ट्रक कुछ दूर पीछे लुढ़क गया जिससे उसके पीछे रुकी बोलोरो चपेट में आ गई और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद तेजी से भाग रहा ट्रक को पटमदा के बिरसा चौक पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार व अन्य लोगों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो की मरम्मत कराने की मांग की।

बताते हैं कि लोवाडीह निवासी किसान अशोक महतो अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर होने के कारण उन्हें आंशिक चोट आई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों के...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राजद नेताओं की सुरक्षा पर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन बोले, ‘सुरक्षा केवल घटाई गई है’

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने राजद नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि...

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों और होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह लगी आग ने एक बार फिर अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत