धनबाद में छापामारी करने पहुंची थी ईडी की टीम, बहुचर्चित ठेकेदार एलबी सिंह ने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया
धनबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला खनन और परिवहन मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया।
ईडी के अफसरों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को खोल दिया है। कुत्ते एलबी सिंह के आवासीय परिसर में घूम रहे हैं और ईडी के अफसरों को घर में घुसने से रोके हुए है। एलबी सिंह घर के अंदर से बाहर नहीं निकल रहा है।
इससे ईडी अधिकारियों का दल समाचार लिखे जाने तक उसके घर में नहीं घुस पाया है। ईडी के अधिकारियों का दल अर्ध सैनिक बलों के साथ घर में घुसने की कोशिश कर रही है. लेकिन ख़तरनाक कुत्तों की वजह से टीम अंदर नहीं घुस पा रही है. ईडी के अधिकारियों के दल ने उसके दूसरे ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर चुकी है।
कोयला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग का कार्य संभालने वाली देव प्रभा कंपनी और उसके मालिक एलबी सिंह से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
तड़के सुबह की गई इस कार्रवाई में धनबाद में एलबी सिंह के आवास देव विला समेत कुल 18 जगहों पर दबिश दी गई। इसके साथ ही दो अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार ईडी की यह जांच कोयले के काले कारोबार, अनियमित ठेके और धन के अवैध लेनदेन से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित

