झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर के पास अरबों की संपत्ति, पत्नी भी धनकुबेर, जानें कौन हैं निरंजन कुमार

रांची। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर निरंजन कुमार के पास 300 करोड़ से अधिक की है। पत्नी निवेदिता सिन्हा चार बड़ी ब्रांडेड वस्त्र निर्माण कंपनियों के शोरूम की मालकिन हैं। इसके अतिरिक्त कई शहरों में दंपति के पास काफी जमीन है। विभाग के निलंबित उच्चवर्गीय लेखा लिपिक संतोष कुमार ने शपथपत्र के जरिए विभागीय अपर सचिव को इससे संबंधित शपथपत्र सौंपा है।

दरअसल विभाग ने संतोष कुमार से शपथपत्र के जरिए सारे आरोपों को प्रस्तुत करने को कहा है। संतोष कुमार ने शपथपत्र के साथ ईडी को निरंजन कुमार और उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए बयान संबंधी कागजात भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने सिलसिलेवार संपत्ति के माध्यम से जानकारी दी है।

निरंजन कुमार पर यह भी आरोप है कि वे बिहार के भागलपुर के मूल निवासी हैं और उन्होंने स्वयं का चाईबासा का मूल निवासी बताया है। यही नहीं, उन्होंने जाति प्रमाणपत्र भी फर्जी दिया है।

यह भी जानकारी दी गई है कि उनकी इंजीनियरिंग की डिग्री भी संदेहास्पद है। वे अंग्रेजी के सामान्य शब्द भी विभागीय पत्राचार में अशुद्ध लिखते हैं। इस शपथपत्र से 1997 में तत्कालीन बिहार सरकार में सेवा में आए निरंजन कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती है।

उनकी पत्नी के नाम पर चार ब्रांडेड वस्त्र कंपनियों के शोरूम और जमीन हैं। शपथपत्र की प्रतिलिपि तमाम दस्तावेजों के साथ विभागीय मंत्री समेत मुख्यमंत्री, एंटी करप्शन ब्यूरो, महालेखाकार को भी दिया गया है।

निवेदिता सिन्हा का कबूला
पीटर इंग्लैंड का शोरूम – बोकारो माल, बोकारो।
काब शोरूम – वायरोरी माल, देवघर।
जाकी शोरूम – थाना रोड, दुमका।
किलर शोरूम – बिजली आफिस के सामने, साहिबगंज।
17 कट्ठा जमीन – संपतचक, पटना
10 डिसमिल जमीन – महेशमारा, देवघर।
40 कट्ठा जमीन – भागलपुर, बिहार
तीन डिसमिल पर मकान – हरमू, रांची।

इंजीनियरिंग की डिग्री भी संदिग्ध : विभाग को सौंपे गए शपथपत्र में दावा किया गया है कि निरंजन कुमार की इंजीनियरिंग की डिग्री भी संदिग्ध है। विभाग को भी इस बारे में स्पष्ट पता नहीं है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर (पीएमएलए) करुण को दी गई जानकारी में निरंजन कुमार ने बताया है कि उनकी स्कूली शिक्षा भागलपुर से हुई और वे एमएस रमैया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी, बेंगलुरु से 1992 में पास आउट हैं।

निरंजन कुमार यह भी दावा करते हैं कि पूरे विभाग समेत 20 आइएएस और आइपीएस अधिकारी उनके इशारे पर नाचते हैं। उन्होंने ईडी को दिए गए शपथ में यह भी कहा है कि अपने मोबाइल से सारे वीडियो, फोटो और संदेश वे मिटा चुके हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

भारतीय रेलवे ने ईस्टर्न रेलवे पर 405 करोड़ रुपए की ‘सिग्नलिंग अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट’ को मंजूरी दी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। ईस्टर्न रेलवे (ईआर) को उच्च घनत्व नेटवर्क (एचडीएन) और अत्यधिक उपयोग किए जाने वाले नेटवर्क (एचयूएन) मार्गों पर 32 स्टेशनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत