गढ़वा में बेटी की दाह संस्कार की थी तैयारी, पुलिस ने चिता से उठा ली लाश, ऑनर किलिंग का संदेह

प्रेम करने के संदेह पर परिजनों ने बेटी को मार डाला, पुलिस ने कर रही जांच

गढ़वा : झारखण्ड के गढ़वा मे एक बेटी को मिली प्रेमी से प्यार करने की सजा। पिता ने सुनाया मौत का फरमान। पिता की पिटाई के बाद बेटी की हुई दर्दनाक मौत। घर वालों ने दिन ढलने के लिए चार घंटे तक किया इंतजार। रात होते ही किया दाहसंस्कार। पुलिस को मिली जानकारी तो जलती चिता से लाया गया लड़की का शव को।हिरासत लेकर पिता और भाई से पूछताछ कर रही पुलिस। ओनर किलिंग का है मामला।

जलती चिता से शव को उठाती ये है गढ़वा सदर थाने की पुलिस। दरअसल गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के मे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने प्रकाश मे आया है, जिसे सदर थाने की पुलिस ने आनर किलिंग की गंभीर घटना के रूप में दर्ज किया है।

गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजनों द्वारा शव को जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि समय रहते मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलती चिता से शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

इस मामले में मृतका के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया है। प्रेमी युवक के साथ देखने पर परिजनों ने लड़की की इस कदर की पिटाई की लड़की की हो गई दर्दनाक मौत। घटना गुरुवार दोपहर की है।

जब गांव की 17 वर्षीया किशोरी को परिजनों ने एक युवक के साथ देखा। परिवारवालों को किशोरी के चरित्र पर संदेह हुआ और इसी बात को लेकर वह आगबबूला हो उठे। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिजनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार वालों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी की। गांव के कुछ लोगों की मदद से शव को गांव के पास स्थित बगही श्मशान घाट ले जाया गया। वहां चिता तैयार कर शव को रखकर अंतिम संस्कार शुरू भी कर दिया गया था। बताया जाता है कि शव पर आग भी लगा दी गई थी।

इसी बीच, किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत श्मशान घाट पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन और अन्य ग्रामीण मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने जल रही चिता से शव को निकालकर सुरक्षित कर लिया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। आरोपी पिता ने कहा की उसका एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि यह अत्यंत संवेदनशील और जघन्य मामला है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

नीरज कुमार, एसडीपीओ, गढ़वा

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असम में भारतीय वायु सेना का विमान हादसा: प्रियंका गांधी और सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायु सेना के पांच...

टीएमसी के बैंक खाते को फ्रीज करने की मांग को विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास का समर्थन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत