चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर टाटा हाईवे होटल में फायरिंग, दहशत में संचालक

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी।

घटना करीब सवा दस बजे हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन बेरवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल में मारपीट की घटना हुई थी। गुरुवार रात दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और उस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। जब फुटेज देने से इंकार किया गया तो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग निकले।

पुलिस ने घटनास्थल से कई राउंड के खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी जमशेदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फायरिंग की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

सरायकेला-चाकुलिया में चड़क पूजा की धूम : आस्था, परंपरा और कठिन तपस्या का अद्भुत संगम

सरायकेला / चाकुलिया : सरायकेला के भुरकुली गांव और चाकुलिया के सिमदी गांव में आयोजित चड़क पूजा एक बार फिर श्रद्धा, साहस और परंपरा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राजस्थान सेवा सदन में अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक व मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग का शुभारंभ, विधायक मंगल कालिंदी उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए नए लैप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग की शुरुआत...

कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: समय पर जारी हुआ पीएच.डी. परिणाम

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएच.डी. सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत