बिरसानगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। अधोक कुमार मोर्या (उम्र 53 वर्ष), निवासी जोन नंबर-03 डी, नियर विजयनगर, बिरसानगर के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था। उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 70,000 रुपये मूल्य के गहने और 50,000 रुपये नकद, कुल 1,20,000 रुपये चोरी की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT टीम सक्रिय

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में तथा पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगातार पूछताछ की तथा गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया। टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपराध कबूल किया। दोनाें युवक विकास दास (उम्र 23 वर्ष), रोहित गोराई उर्फ भोला (उम्र 24) की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पीस नाक की फुली, एक पीस नथुनी (सोना जैसा),एक जोड़ा पायल (चांदी जैसा), एक जोड़ा हाथ की मेंहदी (चांदी जैसा)एक जोड़ा एयरबड (सफेद रंग का)एक Redmi कंपनी का मोबाइल फोनएक प्लास्टिक का डब्बा जिसमें 5/10 रुपये के सिक्के — कुल 1205 रुपये तथा एक ‘कंगन ज्वेलरी’ लिखा हुआ बैग और नकद 296 रुपये नकद बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया है और मामले से जुड़े अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल को मादक पदार्थ तस्करों...

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत