जमशेदपुर में निक्को पार्क गेट के पास महिला ने युवक को पीटा, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क गेट के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। यहां एक महिला ने खुलेआम एक युवक की पिटाई शुरू कर दी।
महिला का आरोप है कि युवक उसकी दुकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहा था। जब उसके बच्चे ने इसका विरोध किया तो युवक ने बच्चे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने मौके पर ही युवक को पकड़कर जमकर पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
