छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, खूंखार नक्सली हिड़मा पत्नी समेत 6 ढेर


जगदलपुर | सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। देश के सबसे चर्चित और खतरनाक नक्सली नेताओं में शामिल हिड़मा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर चली मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर हुए हैं, जिनमें हिड़मा और उसकी पत्नी भी शामिल बताए जा रहे हैं। हिड़मा की एक तस्वीर भी सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

पहली कार्रवाई के साथ ही सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में दूसरी मुठभेड़ भी चल रही है।18 नवंबर की सुबह शुरू हुई इस भिड़ंत में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। सुरक्षा बल इलाके में मौजूद हैं और पूरा क्षेत्र घेरकर कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि एर्राबोर के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मूवमेंट कर रहे हैं।जानकारी मिलते ही DRG जवानों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जैसे ही जवान तैनात इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला।
सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही नुकसान की पूरी तस्वीर साफ होगी।

शव जिला मुख्यालय लाए गए, कुल 27 लाख का इनाम
ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय लाए गए।डीआरजी जवानों ने शवों को जंगल से बाहर निकाला।बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मारे गए नक्सलियों पर कुल 27 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक पर फोन तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

बोकारो में कैंडल मार्च के दौरान विधायक जयराम महतो पर युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा, घटना का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ा।

सरायकेला में छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और सोना मोहपत्रा के गीतों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

दक्षिण पूर्व रेलवे को नया जीएम: अनिल कुमार जैन संभालेंगे कमान

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है। रेलवे बोर्ड के 8 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत