सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, उमरा के लिए गए 42 भारतीयों की मौत


हैदराबाद। सऊदी अरब में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उमरा के लिए गए 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब हैदराबाद से गए यात्रियों से भरी बस की टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस ने तत्काल आग पकड़ ली और कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों में अधिकांश लोग हैदराबाद के रहने वाले हैं।

घटना के बाद तेलंगाना सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने बताया कि वह लगातार रियाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दूतावास के साथ समन्वय बनाकर पीड़ितों की पहचान और आवश्यक औपचारिकताओं में सहायता करें। हादसे को लेकर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने शहर की कुछ ट्रैवल एजेंसियों से जानकारी जुटाई है और यात्रियों का विवरण भारतीय दूतावास को भेजा है।
ओवैसी ने रियाद में भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अबू मैथन जॉर्ज से भी बात की। जॉर्ज ने उन्हें बताया कि स्थानीय प्रशासन से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है और जैसे ही पूरी जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है तथा पीड़ितों के परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

आशीर्वाद वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, स्नेह और सम्मान

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने भोजन परोसा, आत्मीय संवाद से भावुक हुआ माहौल जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत