कप्तान शुभमन गिल को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता : भारतीय कप्तान शुभमन गिल को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां गर्दन में लगी चोट के लिए उनका इलाज चल रहा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट लग गई थी। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गिल से मिलने गए।

भारत को ईडन गार्डन्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर 30 रन से हार का सामना करना पड़ा और दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली। खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए गिल तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे जिसमें भारतीय टीम 93 रन पर आउट हो गई।

हालांकि टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है। टीम मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। इस बीच गांगुली ने कहा कि ईडन की पिच ‘सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट’ नहीं थी लेकिन भारत को 124 रन का लक्ष्य हासिल कर लेना चाहिए था।

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा कि इसमें कोई विवाद ही नहीं है। यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से भारत हार गया। उन्हें फिर भी 120 रन बनाने चाहिए थे। यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पिच नहीं थी। गंभीर ने कहा कि उन्हें ऐसी पिच चाहिए थी और उन्होंने खुद क्यूरेटर को निर्देश दिए थे।

गांगुली ने कहा कि यह सच है कि निर्देश दिए गए थे और मैं वही दोहराऊंगा जो मैंने पहले कहा था। गौतम ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हम कुछ समय तक ऐसा ही करते रहेंगे, लेकिन हमें अच्छी पिचों पर खेलना चाहिए।

भारत के मुख्य कोच के रूप में गंभीर के काम की प्रशंसा करने के अलावा गांगुली ने टेस्ट टीम के लिए मोहम्मद शमी की मौजूदगी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया जो एक स्पष्ट संदेश है कि भारत को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा होना चाहिए। स्पिनरों पर भी, जो उनके लिए टेस्ट मैच जीतते हैं। टेस्ट मैच तीन दिन में नहीं, पांच दिन में जीतो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, उपायुक्त की दो टूक -नहीं हो मनमानी फीस वृद्धि

फीस रसीद में ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, परिवहन शुल्क, परीक्षा शुल्क का स्पष्ट उल्लेख हो अब स्कूल प्रबंधन किसी बुक स्टोर, विशेष दुकान से किताबें...

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार : कांदरबेड़ा में हाईवा चालक और बहरागोड़ा में टेंपो चालक की मौत

बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत,पांच लोग हुए घायल, घायलों का बहरागोड़ा अस्पताल में चल रहा इलाज जमशेदपुर...

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत