सरायकेला से 10 दिन पूर्व गायब हुए पति-पत्नी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेजे गए शव

सरायकेला : सरायकेला जिला के खरसावां थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व पति- पत्नी के गायब होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर दोनों पति- पत्नी के शव को जमीन के अंदर से सड़े- गले अवस्था में बरामद कर सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। वहां पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण मृतकों के शव को जमशेदपुर भेज दिया गया।

गिरफ्त में आए अपराधियों में लोथो सरदार, गोंदो सरदार और बुंदिया सरदार शामिल हैं। मामले की जानकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी- डंडे से चैतन्यपुर निवासी ठाकुरा सरदार और उसकी पत्नी चांदमणि सरदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से गांव के पास घने जंगल में दोनों शवों को दफना दिया था।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि 2 दिन पूर्व रायजमा की एक बुजुर्ग महिला गुरुवारी सरदार का भी शव पुलिस ने सड़े- गले अवस्था में बरामद किया था। बताया जा रहा है कि डायन- बिसाही के मामले में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से जमीन में दफना दिया गया था। पुलिस ने उक्त मामले में भी दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत