विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से निकाले 80 हजार करोड़, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

दिल्ली : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारत के 10 सबसे बड़े शेयरों से करीब 80,000 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। इन शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। लगभग एक वर्ष से विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं, जिसकी वजह से भारतीय शेयरों में उनकी हिस्सेदारी एक दशक से भी निचले स्तर पर आ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को हुआ है।

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर तिमाही में FIIs ने टीसीएस से करीब 12,911 करोड़ रुपये निकाले। इससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 11.5% से घटकर 10.3% हो गई। इस दौरान उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज से 10,042 करोड़ रुपये निकाले। इससे कंपनी में विदेशी हिस्सेदारी 19.2% से गिरकर 18.7% रह गई। इसी तरह Eternal (जोमैटो) से 9,854 करोड़ रुपये का पैसा बाहर गया और विदेशी हिस्सेदारी 42.3% से घटकर 39% हो गई।

इन शेयरों में की खरीदारी

विदेशी निवेशकों ने ICICI बैंक में करीब 9,375 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इसमें FIIs की हिस्सेदारी 46.8% से घटकर 45.6% हो गई। इस लिस्ट में एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और टाइटन जैसे शेयर भी शामिल हैं। शेयरों की कीमतों में भी यह गिरावट साफ दिखी। विदेशी पैसा निकलने के कारण तिमाही के दौरान टीसीएस के शेयर 16.6% गिरे, एचसीएल टेक 19.9% लुढ़का, ट्रेंट 24.8% टूटा और इन्फोसिस 10% नीचे आ गया।

हालांकि, कुछ कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनमें विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। इनमें यस बैंक, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, वारी एनर्जी और एडब्ल्यू एग्री बिजनेस में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने यस बैंक में 12,548 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। सेक्टरवाइज बात करें तो FIIs ने कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी शेयरों में अपना निवेश बढ़ाया है। वहीं, उन्होंने फाइनेंशियल सर्विसेज (बैंकिंग, बीमा आदि) से सबसे ज्यादा पैसा निकाला है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत