जमशेदपुर के सोनारी आदर्श नगर फेज-4 में इलाज कराने गई महिला के घर में चोरों ने लाखों के माल कर दिया पार

जमशेदपुर : पिछले दो-तीन महीने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 का है, जहां झारखंड प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर में करीब 9 से 10 लाख रुपए की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के सभी सदस्य उनके इलाज में व्यस्त थे।

इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही सावधानी से घर का ताला तोड़ा और पूरी अलमारी खंगाल डाली। सोनारी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की।

फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजया गार्डन में भी लाखों की चोरी की घटना हुई थी, जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, अब सोनारी में फिर से हुई चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

टीएमसी-कांग्रेस के विलय की अटकलों पर लगा ब्रेक, ऋतब्रत बनर्जी बोले- हम नहीं जा रहे हैं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत