आदित्यपुर में बगैर इंजन मालगाड़ी यार्ड की दीवार तोड़ दूसरी ट्रेन से टकराई, कई डिब्बे एक- दूसरे पर चढ़ गए
आदित्यपुर: बुधवार आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मालगाड़ी शर्मा बस्ती की ओर से आते हुए रेलवे यार्ड की दीवार तोड़कर दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे एक- दूसरे पर चढ़ गए।
हादसे के दौरान यार्ड में काम कर रहे मजदूरों में अफरा- तफरी मच गई। हालांकि, सभी मजदूर सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल ग।
. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के वक्त मालगाड़ी बिना इंजन के लाइन पर दौड़ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल रेलवे यार्ड में क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है और लाइन को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

